Authors

author image

सुंधाशु गुप्त

सहारनपुर में जन्म। दिल्ली में शिक्षा-दीक्षा। अनेक प्रकाशन संस्थानों के अलावा दिनमान, दैनिक हिन्दुस्तान में पत्रकारिता । सभी साहित्यिक पत्रिकाओं में कहानियाँ प्रकाशित। अनेक कहानियाँ रेडियो से प्रसारित। रेडियो के लिए विभिन्न भाषाओं की साहित्यिक पुस्तकों का रेडियो रूपांतरण किया। दूरदर्शन और अन्य सरकारी चैनलों के लिए धारावाहिकों का लेखन। पिछले पाँच साल से अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं के लिए नियमित लेखन। चार कहानी संग्रह-खाली कॉफ़ी हाउस, उसके साथ चाय का आख़िरी कप, स्माइल प्लीज़ और तेरहवाँ महीना प्रकाशित। योगेश गुप्त समग्र (चार खण्डों में) का कथाकार महेश दर्पण के साथ सम्पादन। कुछ किताबें कुछ बातें-नेपथ्य में विमर्श, आलोचनात्मक पुस्तक प्रकाशित। फिलहाल एक उपन्यास पर काम।

author image

आशुतोष दुबे

आशुतोष दुबे का जन्म इन्दौर, मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की उपाधि ली है और अंग्रेजी साहित्य में पी-एच.डी. किया है। वे अंग्रेजी के अध्यापक हैं। उनके कविता-संग्रह हैं- 'चोर दरवाज़े से', 'असंभव सारांश', 'यक़ीन की आयतें', 'विदा लेना बाक़ी रहे', 'सिर्फ वसंत नहीं' और 'संयोगवश'। इनकी कविताओं के अनुवाद भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेजी और जर्मन में भी हुए हैं। अनुवाद और आलोचना में भी इनकी गहरी रुचि है। आशुतोष दुबे को अबतक 'रज़ा पुरस्कार', 'केदार सम्मान', 'अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार', 'वागीश्वरी पुरस्कार' और 'स्पंदन कृति सम्मान' से सम्मानित किया गया है।

author image

मृदुला गर्ग

1. मृदुला गर्ग के प्रकाशित साहित्यः नौ उपन्यास- उसके हिस्से की धूप (1975); वंशज (1976); चित्तकोबरा(1979) ; अनित्य(1980); मैं और मैं(1984);कठगुलाब(1996); मिलजुल मन (2009), वसु का कुटुम (2016) द लास्ट ईमेल(अंग्रेज़ी में)2017. 2. अपने समय का संस्मरण: वे नायाब औरतें 2023 3. अ- 2003 तक प्रकाशित 8 कहानी संग्रहों की सम्पूर्ण कहानियां 'संगति-विसंगति' नाम से मेंप्रकाशित। ब- 2022 तक की 86 कहानियाँ,सम्पूर्ण कहानियां नाम से 2022 में प्रकाशित। 4. चार नाटकः एक और अजनबी (1978);जादू का कालीन(1993); साम दाम दण्ड भेद, बाल नाटक(2011) क़ैद-दर-क़ैद,चार नाटक(2013) नीली बिंदी,कितनी क़ैदें और कठगुलाब नाटक, राष्ट्रीय नाटक विद्यालय के रंग महोत्सव में मंचित। 5. सात निबन्ध संग्रहः दो व्यंग्य संग्रह इनकी कृतियों का अनुवाद अंग्रेजी भाषा के अतिरिक्तजर्मनी,रशियन, फ्रांसीसी, जापानी के अतिरिक्त मलयाली, मराठी, बगला, तमिल, तेलगु, पंजाबी, उर्दू, राजस्थानी 6. विशिष्ट पुरस्कार: 1.हैलमनहैमट ग्रान्ट, ह्यूमन राईट्स वॉच,न्यू यॉर्क 2001 2.कठगुलाब उपन्यास व्यास सम्मान 2004 3.मिलजुल मन साहित्य अकादमी पुरस्कार 2013 4.राम मनोहर लोहिया सम्मानः उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान 2014

author image

पंखुरी सिन्हा

तीन हिंदी कथा संग्रह, आठ हिंदी कविता संग्रह, दो अंग्रेजी कविता संग्रह। कई किताबें प्रकाशनाधीन. कई संग्रहों में रचनाएं संकलित हैं, कई पुरस्कार जीत चुकी है. सी वी रमन विज्ञानं कथा प्रतियोगिता 2022 में पहला पुरस्कार, कविता के लिए राजस्थान पत्रिका का 2016 का पहला पुरस्कार,  कुमुद टिक्कू कथा पुरस्कार 2020, मथुरा कुमार गुंजन स्मृति पुरस्कार 2019, प्रतिलिपि कविता सम्मान 2018, राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड 2013, पहले कहानी संग्रह, 'कोई भी दिन' , को 2007 का चित्रा कुमार शैलेश मटियानी सम्मान, 'कोबरा: गॉड ऐट मर्सी', डाक्यूमेंट्री का स्क्रिप्ट लेखन, जिसे 1998-99 के यूजीसी, फिल्म महोत्सव में, सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला, 'एक नया मौन, एक नया उद्घोष', कविता पर, 1995 का गिरिजा कुमार माथुर स्मृति पुरस्कार, 1993 में, CBSE बोर्ड, कक्षा बारहवीं में, हिंदी में सर्वोच्च अंक पाने के लिए, भारत गौरव सम्मान. हाल में, अंग्रेजी लेखन के लिए रूस, रोमानिया, इटली, अल्बेनिया और नाइजीरिया, द्वारा सम्मानित, जिसमें चेखोव महोत्सव, याल्टा, क्रीमिया में कविता-कहानी दोनो को मिले पुरस्कार, और 2021 में इटली में प्रेमियो बेसियो स्पैशल जूरी अवार्ड विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं! 2021 में ही इटली की गैलेतियो कविता प्रतियोगिता में चौथे कविता संग्रह 'ओसिल सुबहें' की एक कविता द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित. 2023 में इटली द्वारा मेलेतो दी गुईज़ानो सम्मान से सम्मानित. कविताओं का देश और दुनिया की सत्ताइस से अधिक भाषाओँ में अनुवाद हो चुका है. हंगरी और बुल्गारिया में राइटर इन रेजीडेंस रह चुकी हैं! स्वीडन के ट्रानस साहित्य महोत्सव २०२२ में कविता पाठ और साक्षात्कार के साथ शामिल.

author image

हंस राज

हंस राज पढ़ने-लिखने की दुनिया से जुड़े मीडियाकर्मी हैं। कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और साहित्यिक मंचों पर कला, संस्कृति और रंगमंच पर लेखन कार्य करते रहे हैं। वर्तमान में भारतीय रेलवे के अधीनस्थ कोलकाता स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में बतौर जनसंपर्क अधिकारी कार्यरत हैं। देश के महत्वपूर्ण साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजनों का फोटोग्राफिक डॉक्यूमेंटेशन उनके उल्लेखनीय कार्यों में शामिल है।

author image

रूपम मिश्र

7 जून 1983 को उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के एक गाँव तिलहरा में जन्म। रूपम मिश्र मूल रूप से कवि हैं। विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में कविताएं और लेख प्रकाशित। 'एक जीवन अलग से' उनका कविता संग्रह है। अनहद कोलकाता सम्मान और कलावती उदयीमान रचनाकार सम्मान से सम्मानित।

author image

प्रेम रंजन अनिमेष

जन्म : 1968 में , आरा ( भोजपुर, बिहार )में। शिक्षा : पटना विश्वविद्यालय से अंग्रेजी भाषा साहित्य में स्नातकोत्तर। बचपन से ही साहित्य व संगीत से जुड़ाव । सभी विधाओं में लेखन।‌‌‌‌‌16कविता संग्रह और 4 कहानी संग्रह प्रकाशित। 'अनेक लम्बी कविता' शृंखलायें बहुचर्चित। कविता के लिए भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार। कहानियाँ 'एक मधुर सपना' प्रथम अमृतलाल नागर पुरस्कार एवं ‘पानी पानी’ कथादेश शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित

Nitin Pratap

author image

रजनी गुप्‍त

लेखक का परिचय- नाम-रजनी गुप्त जन्म: 02-04-1963 चिरगांव, झांसी, उ.प्र. शिक्षा: एम.फिल, पीएच.डी. (जे.एन.यू., नई दिल्ली) किताबें- याद जो करें सभी (राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के जीवन पर आधारित उपन्यास) के अतिरिक्त सात अन्य उपन्यास, सात कहानी संग्रह और स्त्री-विषयक दो किताबों का प्रकाशन और अन्य दो का संपादन। पुरस्कार / सम्मान - युवा लेखन सर्जना पुरस्कार (उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा), आर्य स्मृति साहित्य सम्मान 2006, किशोरी का आसमां पर अमृत लाल नागर पुरस्कार 2008, कितने कठघरे पर महादेवी वर्मा अवार्ड 2016, स्पंदन कृति सम्मान भोपाल 2022। संप्रतिः सरकारी बैंक में मुख्य प्रबन्धक पद से सेवानिवृत्त

author image

संजीव कुमार

जन्म: 10 नवम्बर 1967, पटना। पटना विश्विद्यालय से बी ए और दिल्ली विश्वविद्यालय से एम ए, एम फ़िल, पीएच डी। फ़िलहाल: दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज में प्रोफेसर। किताबें: · ‘हिन्दी कहानी की इक्कीसवीं सदी / पाठ के पास : पाठ से परे’ · ‘जैनेन्द्र और अज्ञेय: सृजन का सैद्धांतिक नेपथ्य’ (2011 के देवीशंकर अवस्थी सम्मान से सम्मानित) · ‘तीन सौ रामायणें और अन्य निबंध’ (संपादित) · ‘रिश्तों की कहानियां : दाम्पत्य’ (संपादित) · ‘बालाबोधिनी’ (वसुधा डालमिया के साथ सह-सम्पादन) · योगेन्द्र दत्त के साथ मिलकर वसुधा डालमिया की पुस्तक ‘नैशनलाईज़ेशन ऑफ़ हिन्दू ट्रेडिशंस: भारतेंदु हरिश्चंद्र एंड नाइनटीन्थ सेंचुरी बनारस’ का हिन्दी में अनुवाद-‘हिन्दू परम्पराओं का राष्ट्रीयकरण: भारतेंदु हरिश्चंद्र और उन्नीसवीं सदी का बनारस’ · तेलंगाना संग्राम पर केन्द्रित पी सुन्दरैया की किताब के संक्षिप्त संस्करण का हिन्दी में अनुवाद—‘तेलंगाना का हथियारबंद जनसंघर्ष’। आलोचना के अलावा गाहे-बगाहे व्यंग्य, कहानी, निबंध, संस्मरण जैसी विधाओं में लेखन। 2009 से जनवादी लेखक संघ की पत्रिका नया पथ के सम्पादन से जुड़ाव और 2018 से राजकमल प्रकाशन की पत्रिका आलोचना के सम्पादन की शुरुआत।