आशुतोष दुबे profile image

आशुतोष दुबे

आशुतोष दुबे का जन्म इन्दौर, मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की उपाधि ली है और अंग्रेजी साहित्य में पी-एच.डी. किया है। वे अंग्रेजी के अध्यापक हैं। उनके कविता-संग्रह हैं- 'चोर दरवाज़े से', 'असंभव सारांश', 'यक़ीन की आयतें', 'विदा लेना बाक़ी रहे', 'सिर्फ वसंत नहीं' और 'संयोगवश'। इनकी कविताओं के अनुवाद भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेजी और जर्मन में भी हुए हैं। अनुवाद और आलोचना में भी इनकी गहरी रुचि है। आशुतोष दुबे को अबतक 'रज़ा पुरस्कार', 'केदार सम्मान', 'अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार', 'वागीश्वरी पुरस्कार' और 'स्पंदन कृति सम्मान' से सम्मानित किया गया है।