सुंधाशु गुप्त profile image

सुंधाशु गुप्त

सहारनपुर में जन्म। दिल्ली में शिक्षा-दीक्षा। अनेक प्रकाशन संस्थानों के अलावा दिनमान, दैनिक हिन्दुस्तान में पत्रकारिता । सभी साहित्यिक पत्रिकाओं में कहानियाँ प्रकाशित। अनेक कहानियाँ रेडियो से प्रसारित। रेडियो के लिए विभिन्न भाषाओं की साहित्यिक पुस्तकों का रेडियो रूपांतरण किया। दूरदर्शन और अन्य सरकारी चैनलों के लिए धारावाहिकों का लेखन। पिछले पाँच साल से अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं के लिए नियमित लेखन। चार कहानी संग्रह-खाली कॉफ़ी हाउस, उसके साथ चाय का आख़िरी कप, स्माइल प्लीज़ और तेरहवाँ महीना प्रकाशित। योगेश गुप्त समग्र (चार खण्डों में) का कथाकार महेश दर्पण के साथ सम्पादन। कुछ किताबें कुछ बातें-नेपथ्य में विमर्श, आलोचनात्मक पुस्तक प्रकाशित। फिलहाल एक उपन्यास पर काम।