वैभव सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुआ। उन्होंने स्नातक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की, जबकि पीएचडी तक की उच्च शिक्षा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से पूरी की। उनकी प्रमुख साहित्यिक कृतियों में 'अनुमतिपत्र' (उपन्यास) और कहानी संग्रह 'जवाकुसुम' शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, वे अब तक आठ आलोचना पुस्तकों का लेखन और कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का सम्पादन भी कर चुके हैं। वैभव सिंह को उनके आलोचना-कार्य के लिए देवीशंकर अवस्थी आलोचना सम्मान, शिवकुमार मिश्र स्मृति आलोचना सम्मान, स्पंदन आलोचना सम्मान और वनमाली कथालोचना सम्मान जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। वर्तमान कार्यक्षेत्र – मीडिया संस्थान एवं विश्वविद्यालय।