सविता पाठक profile image

सविता पाठक

सविता पाठक का जन्म जौनपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ है। उन्होंने अपनी शिक्षा विभिन्न शहरों में प्राप्त की। हिन्दी की कई प्रमुख पत्र पत्रिकाओं में लेख और कहानियाँ प्रकाशित। इसके अलावा सविता अनुवाद करती है। डॉ. आंबेडकर की आत्मकथा वेटिंग फॉर वीजा का अनुवाद। क्रिस्टीना रोसोटी की कविताओं के अलावा कई लातिन अमरीकी कविताओं का अंग्रेजी से अनुवाद। पाखी के सलाना अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित। वीएस नायपाल के साहित्य पर शोध। हाल में ही इनका उपन्यास ‘कौन से देस उतरने का’ लोकभारती प्रकाशन से आया है जिसकी काफी चर्चा हुई। हिस्टीरिया और अन्य कहानियाँ नाम से कहानी संग्रह। फिलहाल सविता पाठक दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कालेज में अंग्रेजी साहित्य का अध्यापन करती हैं।