संतोष दीक्षित का जन्म 8 दिसम्बर, 1958 ग्राम लालूचक, भागलपुर बिहार में हुआ। शिक्षा भागलपुर, पटना एवं रांची में। 1994-95 से कथा क्षेत्र में लगातार सक्रिय। देश की शीर्षस्थ पत्रिकाओं में कहानियाँ प्रकाशित, चर्चित एवं विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनूदित। अब तक पांच कहानी संग्रह और चार उपन्यास केलिडोस्कोप' , 'घर बदर' , 'बगलगीर' एवं 'बैल की आँख' प्रकाशित। बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान मिला। संपादन- बिहार के कथाकारों पर केन्द्रित एक कथा संग्रह 'कथा बिहार' का संपादन। सम्प्रति स्वतंत्र लेखन।