भालचन्द्र जोशी profile image

भालचन्द्र जोशी

17 अप्रैल 1956 को आदिवासी क्षेत्र खरगोन में जनमे भालचन्द्र जोशी पेशे से इंजीनियर रहे हैं। नौ कहानी-संग्रह, दो उपन्यास और कथा-आलोचना की तीन पुस्तकें प्रकाशित। आदिवासी जीवन पद्धति तथा कला का विशेष अध्ययन। निमाड़ की लोक कलाओं और लोक कथाओं पर काम। चित्रकला में सक्रिय रूचि। देश के प्रमुख अखबारों के लिए समसामयिक विषयों पर लेखन। कई पत्रिकाओं और पुस्तकों का सम्पादन। टेलीविजन के लिए क्लासिक सीरीज में फिल्म लेखन। कुछ कहानियों का अंग्रेजी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद। उपन्यास 'प्रार्थना में पहाड़' का मराठी और कन्नड़ में अनुवाद। सम्मान- मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन का ‘वागीश्वरी पुरस्कार’, इंडिपेंडेंट मीडिया इनिशिएटिव सोसायटी दिल्ली का वर्ष 2012 का शब्द-साधक जनप्रिय लेखक सम्मान, म.प्र. अभिनव कला परिषद भोपाल द्वारा अभिनव शब्द-शिल्‍पी सम्मान, ‘जल में धूप‘ कहानी संग्रह के लिए 2013 का स्पंदन कृति सम्मान, ‘हत्या की पावन इच्छाएँ’ कहानी संग्रह के लिए 2014 का शैलेष मटियानी कथा पुरस्कार, 'नामवर सिंह : आलोचना की सार्थकता' पुस्तक के लिए वर्ष 2024 का डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी आलोचना सम्मान। संप्रति : दैनिक समाचार पत्र 'आज की जनधारा', की साहित्य वार्षिकी का संपादन।