रोमिला थापर
रोमिला थापर भारत की एक प्रतिष्ठित इतिहासकार हैं, जिनकी विशेषज्ञता प्राचीन भारत के इतिहास में है। उनका जन्म 30 नवम्बर 1931 को हुआ था। वे सेना के चिकित्सक दया राम थापर की पुत्री हैं। थापर ने लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज़ से 1958 में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
थापर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास पढ़ाया और बाद में जेएनयू से जुड़ीं। उनकी प्रमुख रचनाओं में अशोक एंड द डिक्लाइन ऑफ द मौर्याज, एंशिएंट इंडियन सोशल हिस्ट्री, अ हिस्ट्री ऑफ इंडिया तथा अर्ली इंडिया प्रमुख हैं।
उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है, जिनमें ब्रिटिश एकेडमी, अमेरिकन फिलॉसॉफिकल सोसाइटी, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की फेलोशिप आदि शामिल हैं। 2008 में उन्हें पीटर ब्राउन के साथ क्लूज पुरस्कार प्रदान किया गया।