भारतीय आईटी कंपनी Infosys ने Cognizant के खिलाफ दायर किया मुकदमा

Photo Credit : bole bharat desk

भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस ने अमेरिकी जिला अदालत में कॉग्निजैंट के खिलाफ एक नया मामला दायर किया है, जिसमें कॉग्निजैंट पर प्रतिस्पर्धा को दबाने और हेल्थकेयर सॉफ्टवेयर बाजार में एकाधिकार कायम रखने के आरोप लगाए गए हैं।

Photo Credit : bole bharat desk

इंफोसिस का आरोप है कि कॉग्निजैंट ने उत्पादन कम करके प्रतिस्पर्धी कंपनियों के बाजार में प्रवेश को रोका और ग्राहकों से अधिक कीमत वसूली।

कॉग्निजैंट पर प्रतिबंधात्मक गैर-प्रकटीकरण समझौतों (एनडीएए) का इस्तेमाल करने और अपने सॉफ्टवेयर उत्पादों QNXT और फेसेट्स पर प्रशिक्षण रोकने का भी आरोप है।

Photo Credit : bole bharat desk

इंफोसिस के अनुसार, कॉग्निजैंट ने उसके कर्मचारियों को हेलिक्स के विकास में बाधा डालने के लिए बेईमानी व्यवहार करवाया।

Photo Credit : ग्रोक

इंफोसिस ने अपने आरोपों के समर्थन में 35 पन्नों का दस्तावेज अदालत में जमा किया है और कॉग्निजैंट की बहिष्कार रणनीति को उजागर किया है।

Photo Credit : आईएएनएस

इस कानूनी विवाद की शुरुआत 2024 में हुई थी, जब कॉग्निजैंट ने इंफोसिस पर व्यापार रहस्य चुराने का आरोप लगाया था।

Photo Credit : bole bharat desk

2025 में इंफोसिस ने इसके जवाब में कॉग्निजैंट की प्रतिस्पर्धा विरोधी रणनीति का आरोप लगाया।

Photo Credit : bole bharat desk

कॉग्निजैंट ने इंफोसिस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इंफोसिस ने बौद्धिक संपदा का दुरुपयोग किया था।

Photo Credit : bole bharat desk

इंफोसिस ने अदालत से कॉग्निजैंट के मामले को खत्म करने की मांग को खारिज करने की भी दरख्वास्त की है।

Photo Credit : bole bharat desk