Homeभारतआप-दा वालों की लुटिया यमुना जी में ही डूबेगी, केजरीवाल के 'पानी...

आप-दा वालों की लुटिया यमुना जी में ही डूबेगी, केजरीवाल के ‘पानी विवाद’ पर बरसे पीएम मोदी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के करतार नगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने सबसे पहले प्रयागराज महाकुंभ में हुए भगदड़ पर दुख जताया। इसके साथ ही पीएम मोदी दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ‘यमुना में जहर’ वाले बयान पर जमकर बरसे।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ हरियाणा का नहीं बल्कि भारतीयों का अपमान है, हमारे संस्कारों का अपमान, हमारे चरित्र का अपमान है। मुझे पक्का विश्वास है कि ऐसी ओछी बातें करने वालों को दिल्ली की जनता इस बार सबक सिखाएगी। इन आप-दा वालों की लुटिया यमुना जी में ही डूबेगी।

आप-दा वालों ने दिल्ली को पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप-दा वालों ने दिल्ली को पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया है। इन लोगों ने तीन चुनावों में यमुना जी की सफाई के नाम पर वोट मांगे। आज कह रहे हैं कि यमुना जी वोट नहीं देतीं। यह आप-दा वालों की सरासर बेशर्मी है, बेईमानी है, बदनीयती है। अपने राजनीतिक स्वार्थ में आप-दा वालों ने एक और घोर पाप किया है और यह पाप कभी भी माफ नहीं हो सकता है। दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगा दिए हैं। हार के डर से आप-दा वाले बौखला गए हैं। क्या हरियाणा दिल्ली से अलग है? क्या हरियाणा वालों के बच्चे, परिवार और नाते-रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते? क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं?

उन्होंने कहा कि हरियाणा का भेजा हुआ यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है, पिछले 11 साल से यह प्रधानमंत्री भी वहीं पानी पीता है, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं। क्या कोई यह सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार ने पानी में जहर डाल दिया है? क्या देश के न्यायधीशों को जहर पिलाकर मारने का षड्यंत्र चल रहा था? गलतियों को माफ करना भारत के नागरिकों का उदार चरित्र है, लेकिन जो लोग जानबूझकर गलत नीयत से पाप करते हैं, उन्हें न तो दिल्ली कभी माफ करती है और न ही देश।

यमुना में जहर मिलाने का आरोप सिर्फ हरियाणा का नहीं बल्कि भारतीयों का अपमान है

पीएम मोदी ने कहा, “मैंने हरियाणा की रोटी खाई है, मैं हरियाणा को भली-भांति जानता हूं। अनेक घरों में यज्ञ होता है। वे देशभक्ति से भरे हुए लोग हैं। शायद कोई परिवार होगा जिसका बेटा सीमा पर मां भारती की रक्षा न करता हो। क्या ऐसे लोगों पर आप जहर पिलाने का आरोप लगा रहे हैं? यह देश तो ऐसा है कि पशु-पक्षियों को पानी पिलाता है। कभी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। आप-दा वाले कह रहे हैं कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिलाते हैं। यह सिर्फ हरियाणा का नहीं बल्कि भारतीयों का अपमान है, हमारे संस्कारों का अपमान, हमारे चरित्र का अपमान है। यह वो देश है, जहां पानी पिलाना धर्म माना जाता है। इस देश के लोगों पर ऐसा झूठा आरोप लगा रहे हैं और कुछ भी बोल रहे हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि ऐसी ओछी बातें करने वालों को दिल्ली की जनता इस बार सबक सिखाएगी। इन आप-दा वालों की लुटिया यमुना जी में ही डूबेगी।

 

IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version