Wednesday, November 12, 2025
HomeभारतMP Board Toppers List 2025: प्रियल और प्रज्ञा बने एमपी बोर्ड टॉपर,...

MP Board Toppers List 2025: प्रियल और प्रज्ञा बने एमपी बोर्ड टॉपर, यहां देखें 10वीं, 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

MP Board 10th 12th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के रिजल्ट्स आ गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने 6 मई 2025 सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब स्टूडेंट्स स्टूडेंट्स वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर दर्ज करना होगा। MPBSE के परिणाम जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी सामने आ गई है। जिन छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है उनको राज्य सरकार की ओर से स्कूटी, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

MP Board 10th Toppers List 2025

रैंक छात्र-छात्रा, स्कूल और जगह का नाम 10वीं रिजल्ट में मार्क्स
1 प्रज्ञा जायसवाल, सिंगरौली 500/500 (100%)
2 आयुष द्विवेदी, रीवा 499/500
3 शैजाह फातिमा, जबलपुर 498/500
4 मानसी साहू, सीधी 497/500
4 सुहानी प्रजापति, उज्जैन 497/500
4 शिवांश पांडे , सतना 497/500
4 अंजलि शर्मा, रीवा 497/500
5 सुम्बुल खान, सागर 497/500
5 तरन्नुम रंगरेज, दमोह 497/500
5 अनिमेष वर्मा, रीवा 497/500
5 अनुराग कुमार, सिंगरौली 497/500
5 प्राची कुमार, नरसिंहपुर 497/500

लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार, लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 4,08,884 लड़के पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 4,05,685 परीक्षा में उपस्थित हुए और 2,96,944 छात्र पास हुए। इसका पास प्रतिशत 73.21% रहा। वहीं, लड़कियों की संख्या थोड़ी कम रही, लेकिन परिणाम अधिक प्रभावशाली रहे। कुल 4,01,135 लड़कियां पंजीकृत हुई थीं, जिनमें से 3,99,247 ने परीक्षा दी और 3,16,470 सफल रहीं। लड़कियों का पास प्रतिशत 79.27% रहा, जो लड़कों की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है।

 

MP Board 12th Toppers 2025 List

रैंक MP बोर्ड 12वीं टॉपर छात्र-छात्रा  मार्क्स
1 प्रियल द्विवेदी, सतना (गणित से साइंस टॉपर और ओवरऑल टॉपर) 492/500 (98.4%)
1 रिमझिम करोठिया, ग्वालियर (कॉमर्स टॉपर) 491/500 (98.2%)
1 अंकुर यादव, रीवा (आर्ट्स टॉपर) 490/500 (98%)
1 गार्गी अग्रवाल, दमोह (बायोलॉजी से साइंस टॉपर) 484/500
1 हरिओम साहू, छिंदवाड़ा (कृषि समूह टॉपर) 486/500
1 कु. योग्यता टंक (गृह विज्ञान समूह)

478/500

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

प्रताप दीक्षित on कहानीः प्रायिकता का नियम
डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा