Read Full Story
दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू हो गई है, जिससे यह योजना लागू करने वाला दिल्ली देश का 35वां राज्य बन गया है।
Read Full Story
पश्चिम बंगाल अब अकेला ऐसा राज्य है जहां यह योजना लागू नहीं है।
Read Full Story
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिलेगा, जिसमें पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार और पांच लाख रुपये केंद्र सरकार की तरफ से योगदान किया जाएगा।
Read Full Story
योजना के तहत 27 विशेषज्ञताओं में 1,961 चिकित्सा प्रक्रियाओं को कवर किया जाता है, जिसमें दवाएं, निदान, अस्पताल में रहना, देखभाल और शल्य चिकित्सा शामिल हैं।
Read Full Story
दिल्ली की भाजपा सरकार ने इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार के साथ साझेदारी की है।
Read Full Story
योजना लागू होने के बाद 10 अप्रैल से लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा।
Read Full Story
दिल्ली में इस योजना के लागू होने के बाद से लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उनका पंजीकरण किया जाएगा।
Read Full Story
इस योजना की देखरेख राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से की जाती है।
Read Full Story
समझौता होने के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मौजूद थे।
Read Full Story
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इससे दिल्ली के निवासियों को लंबे समय से रुकी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और उन्होंने पिछली आप सरकार पर योजना लागू न करने को लेकर निशाना साधा।
Read Full Story