/bole-bharat/media/member_avatars/2025/07/10/2025-07-10t090440018z-sanjay-kundan-1-2025-07-10-14-34-48.jpg)
संजय कुंदन
जन्म: 7 दिसंबर, 1969, पटना में पटना विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में एमए। संप्रति: वाम प्रकाशन, नई दिल्ली में संपादक। प्रकाशित कृतियां: कागज के प्रदेश में (कविता संग्रह), चुप्पी का शोर (कविता संग्रह), योजनाओं का शहर (कविता संग्रह), तनी हुई रस्सी पर (कविता संग्रह), बॉस की पार्टी (कहानी संग्रह), श्यामलाल का अकेलापन (कहानी संग्रह), टूटने के बाद (उपन्यास), तीन ताल (उपन्यास), ज़ीरो माइल पटना (संस्मरण)। पुरस्कार/सम्मान: भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार, हेमंत स्मृति सम्मान, विद्यापति पुरस्कार और बनारसी प्रसाद भोजपुरी पुरस्कार। अनुवाद कार्य: एनिमल फार्म (जॉर्ज ऑरवेल), लेटर्स ऑन सेज़ां (रिल्के), पैशन इंडिया (जेवियर मोरो) और वॉशिंगटन बुलेट्स (विजय प्रशाद), आवर हिस्ट्री, देयर हिस्ट्री, हूज हिस्ट्री (रोमिला थापर) का हिंदी में अनुवाद। रचनाएं अंग्रेजी, गुजराती, पंजाबी, मराठी, असमिया और नेपाली में अनूदित।