टिम वाल्ज (फाइल फोटो- IANS)
Table of Contents
वाशिंगटन: अमेरिका में नंवबर के महीने में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव होने से तीन महीने पहले डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।
हैरिस ने मंगलावर को मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज के नाम की घोषण की है। 60 वर्षीय वाल्ज एक पूर्व स्कूल शिक्षक, एक सैन्य दिग्गज, प्रतिनिधि सभा के सदस्य और दो बार गवर्नर रह चुके हैं।
टिम राष्ट्रपति जो बाइडन और कमला हैरिस दोनों के मुखर समर्थक रहे हैं। इस चुनाव में वह हैरिस को समर्थन करते और रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके साथी सीनेटर जेडी वेंस के साथ मुकाबला करते हुए नजर आएंगे।
सोमवार रात को फिलाडेल्फिया के एक चुनावी रैली में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का आधिकारिक नामांकन हासिल करने वाले वाल्ज पहली बार हैरिस के साथ दिखेंगे। वे उनके साथ राज्यों के दौरे पर जाएंगे।
बता दें कि जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव से बाहर होने के दूसरे दिन टिम वाल्ज ने कमला हैरिस का समर्थन किया था और ट्रंप पर जमकर निशाना साथा था। टिम मिडवेस्ट के ऐसे गवर्नर जिनके पास सैन्य अनुभव भी है और वे संघों को भी समर्थन करते हैं। उन्हें अपने राज्य में डेमोक्रेटिक एजेंडा को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए जाना जाता है।
वाल्ज के आने से कमला को होगा फायदा
अपने राज्य में गर्भपात अधिकार और परिवारों को सपोर्ट करने वाले उनकी पार्टी की एजेंड़ों ने वाल्ज को काफी लोकप्रियता दी है। वाल्ज को अपने साथ लाकर कमला ने एक तीर से दो निशान लगाया है।
वाल्ज को राष्ट्रीय मंच पर लाकर कमला ने मिनेसोटा में अपनी स्थिति को मजबूत की है और पड़ोसी मध्य-पश्चिमी स्विंग राज्य जैसे विस्कॉन्सिन और मिशिगन में भी बढ़त भी हासिल की है।
कौन हैं टिम वाल्ज?
टिम वाल्ज का पालन पोशन ग्रामीण नेब्रास्का में हुआ है। वे सन 1981 में आर्मी नेशनल गार्ड में शामिल हुए थे। उन्हें गार्ड में कमांड सार्जेंट मेजर का पद मिला था। उन्होंने गार्ड में 24 साल तक सेवा दिया था। वे प्रगतिवादियों और युवा मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं।
मिनेसोटा के गवर्नर के रूप में दूसरी बार अपनी कार्यकाल संभाल रहे टिम वाल्ज को पहली बार साल 2006 में जीत हासिल हुई थी जब वे दक्षिणी मिनेसोटा के एक ग्रामीण जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
अपने कार्यकाल के दौरान वाल्ज ने कई प्रभावशाली नीतियों को लागू किया था। उस दौरान उन्होंने पैड फैमिली लीव और स्कूलों में नाश्ता और दोपहर का खाना जैसी नीतियां भी चलाई थी।
कांग्रेस में अपने शासन के दौरान उन्होंने शिक्षा और कृषि पर ज्यादा ध्यान दिया था। यही नहीं उन्होंने मनोरंजक मारिजुआना को कानूनी करने, गर्भपात अधिकार को लागू करने और बंदूक नियंत्रण पर भी एक्शन लिया था। साल 2018 में टिम मिनेसोटा के गवर्नर चुने गए थे।
हाई स्कूल के पूर्व शिक्षक और नेशनल गार्ड के सदस्य वाल्ज देश के प्रमुख न्यूज चैनलों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।
वाल्ज ने हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके साथी सीनेटर जेडी वेंस और उनके अभियान और उनके विचारों का वर्णन करते हुए उसे "अजीब" कहा था।
इस शब्द को हैरिस अभियान और उनके सहयोगियों ने तुरंत अपना लिया था। वे डेमोक्रेटिक गवर्नर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं जिससे हैरिस के चुनाव अभियान के लिए फंड जुटाना पहले से और भी आसान हो सकता है।
अपने लंबे अनुभव और जबरदस्त लोकप्रियता के चलते वे अपने समर्थकों में काफी फेमस भी हैं लेकिन उनके आलोचक उनकी उम्र को लेकर चिंता जाहिर करते रहे हैं। बताया जा रहा है कि कमला हैरिस और उनकी उम्र लगभग एक ही है।
कौन है कमला हैरिस?
कमला हैरिस 20 जनवरी 2021 को अमेरिका की पहली उपराष्ट्रपति बनी थीं। उनसे पहले कोई भी महिला इस पद तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी थी। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
कमला का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को कैलिफोर्निया में भारतीय और जमैकन मूल के माता-पिता के घर में हुआ था। कमला हैरिस की मां श्यामा गोपालन भारतीय मूल की थीं और उनके पिता डोनाल्ड जैस्पर हैरिस का नाता जमैका से था। कमला हैरिस के लिए बचपन अच्छा नहीं बीता।
कैसे बीता कमला हैरिस का बचपन
हैरिस जब सात साल की थीं तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उनकी मां श्यामला गोपालन ने ही कमला और उनकी बहन की देखरेख की। उन्होंने अपनी मां के जीवन से काफी कुछ सीखा था।
बचपन के दिनों में अपनी मां के साथ हिंदू मंदिर जाती थीं। इस दौरान उनका भारत भी आना-जाना लगा रहा। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की।
कमला हैरिस ने साल 2014 में वकील डगलस एम्पहॉफ से शादी की। उनके पति यहूदी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के 235 वर्ष के इतिहास में कमला हैरिस को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ