ट्रंप के सुझाव पर क्या बोले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन Photograph: (आईएएनएस)
मॉस्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूसी क्षेत्र कुर्स्क में घिरे यूक्रेनी सैनिकों से आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने रूसी नेता पर युद्ध विराम पहल को विफल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्शने का आग्रह किया। ट्रंप ने कहा कि उनके दूत ने प्रस्तावित 30 दिवसीय युद्धविराम पर रूसी नेता के साथ सकारात्मक वार्ता की है।
बीते हफ्ते रूस ने कुर्स्क के पश्चिमी सीमा क्षेत्र में तीव्र जवाबी हमला किया है। इस आक्रमणकारी हमले में यूक्रेन द्वारा कब्जे में लिए गए अधिकांश भाग को एक बार फिर से अपने कब्जे में ले लिया है।
कुर्स्क में हार यूक्रेन की के लिए बड़ा झटका साबित होगी जिसमें वह तीन साल पुराने युद्ध के लिए शांति वार्ता में सौदेबाजी के लिए इस क्षेत्र पर अपने नियंत्रण का उपयोग करना चाहता है।
पुतिन ने क्या कहा?
पुतिन ने रूसी टेलीविजन से बातचीत में कहा " हम राष्ट्रपति ट्रंप के आह्वान से सहानुभूति रखते हैं।" पुतिन ने आगे कहा कि "यदि वे अपने हथियार समर्पित करते हैं तो उन्हें जीवन और सम्मानजनक व्यवहार की गारंटी दी जाएगी।"
बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि हजारों यूक्रेनी सैनिक रूसी सेना से घिरे हुए हैं और बहुत खराब स्थिति में हैं।
ट्रंप ने कहा कि "मैंने पुतिन से दृढ़ता के साथ कहा कि उनकी जान बख्श दी जाए। यह एक भयानक नरसंहार होगा जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया।"
हालांकि यूक्रेन के सैन्य नेतृत्व ने इन दावों का खंडन किया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि "हमारी इकाइयों को घेर लिए जाने का कोई खतरा नहीं है।"
वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कीव में पत्रकारों से बातचीत में अधिक गंभीर आकलन किया। जेलेंस्की ने कहा कि "कुर्स्क क्षेत्र में स्थित स्पष्ट रूप से कठिन है।" इसके साथ ही जेलेंस्की ने इस बात पर जोर दिया कि अभियान अभी भी मूल्यवान है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी उनके दूत स्टीव विटकॉफ और पुतिन के बीच हुई बैठक के बाद आई है। इस बैठक में 30 दिनों के लिए युद्धविराम के लिए चर्चा की गई थी। यह बैठक गुरुवार को हुई थी।
बैठक के बारे में ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि "कल रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छी और उपयोगी चर्चा हुई और इस बात की बहुत अच्छी संभावना है कि यह भयानक, खूनी युद्ध अंततः समाप्त हो जाएगा। "