लेबर पार्टी की ब्रिटेन चुनाव में ऐतिहासिक जीत, 14 साल बाद सत्ता में वापसी

ब्रिटेन चुनाव: यूनाइटेड किंगडम के संसदीय चुनाव में लेबर पार्टी बड़ी जीत हासिल करने जा रही है। इस तरह 14 साल बाद लेबर पार्टी ब्रिटेन में सत्ता में वापसी करेगी।

एडिट
Labor Party's historic victory in UK elections, returns to power after 14 years

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री लेबर पार्टी के किएर स्टार्मर हो सकते हैं

लंदन: ब्रिटेन में गुरुवार को हुए संसदीय चुनाव के बाद आ रहे नतीजों में किएर स्टार्मर की लेबर पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। इसके साथ ही ऋषि सुनक की विदाई लगभग तय हो गई है। ब्रिटेन चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की हार के साथ करीब 14 साल बाद अब लेबर पार्टी सत्ता पर काबिज होगी। माना जा रहा है कि लेबर पार्टी की जीत के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर होंगे। स्टार्मर एक मानवाधिकार वकील रह चुके हैं।

400 से ज्यादा सीटों पर लेबर पार्टी की जीत

समाचार लिखे जाने तक ब्रिटेन की कुल 650 सीटों में से लेबर पार्टी 410 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। बहुमत के लिए किसी भी दल को 326 सीटों की जरूर है। दूसरी ओर ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी फिलहाल केवल 119 सीट ही जीत सकी है। इससे पहले मतदान खत्म होने के बाद तत्काल आए एग्जिट पोल्स में भी लेबर पार्टी को 400 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी।

27 साल पुराना इतिहास दोहराने की ओर लेबर पार्टी

लेबर पार्टी अगर एग्जिट पोल्स के मुताबिक ही सीटें जीतने में कामयाब होती है तो वो 1997 का करिश्मा दोहराएगी। इससे पहले 1997 के चुनाव में टोनी ब्लेयर के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने 419 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कंजर्वेटिव पार्टी केवल 165 सीटों पर कब्जा जमा सकी थी। मौजूदा चुनाव में तीसरे नंबर पर लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी रह सकती है।

ऋषि सुनक ने मानी हार

इस बीच आ रहे चुनावी नतीजों के बीच ऋषि सुनक ने हार मान ली है। हालांकि वे रिचमंड एंड नॉर्थलेरटन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतने में जरूर सफल रहे हैं। पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए सुनक ने रिचमंड एंड नॉर्थलेरटन निर्वाचन क्षेत्र में अपने समर्थकों से कहा, 'लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीता है और मैंने सर किएर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है। आज सभी पक्षों की सद्भावना के साथ, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सत्ता बदल जाएगी। यह कुछ ऐसा है जो हम सभी को अपने देश की स्थिरता और भविष्य पर भरोसा देता है।' सुनक ने आगे कहा, 'मुझे खेद है। मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं।'

साढ़े चार साल की मेहनत...हमने कर दिखाया: स्टार्मर

लेबर पार्टी के कीएर स्टार्मर ने भी यूनाइटेड किंगडम के आम चुनाव में पार्टी की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए जोशीले अंदाज में कहा, 'हमने कर दिखाया। आपने इसके लिए कैंपेन किया, आपने प्रयास किया, आपने वोट किया और अब ये आ गया है। बदलाव अब शुरू होगा। और मुझे अच्छा लग रहा है। मैं ईमानदारी से यह बात कहना चाहता हूं। साढ़े चार साल से काम करते हुए, पार्टी में बदलाव...यही इसी के लिए था। यह बदली हुई लेबर पार्टी है और देश और कामगार लोगों की सेवा के लिए तैयार है। अब हम उम्मीदों के साथ आगे देख सकते हैं।'

इससे पहले स्टार्मर ने चुनाव की पूर्व संध्या पर कहा था, 'मैं लोगों के लिए लड़ूंगा। और मैं अपने महान देश में आशा और गौरव को बहाल करने के लिए लड़ूंगा।' स्टार्मर ने मतदान खत्म होने के बाद एक्स पर लिखा था, 'इस चुनाव में लेबर के लिए प्रचार करने वाले सभी लोगों को, हमारे लिए वोट करने वाले सभी को और हमारी बदली हुई लेबर पार्टी में अपना भरोसा जताने वाले सभी लोगों को - धन्यवाद।'

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article