सीरिया की अंतरिम सरकार ने समुद्री तटों पर महिलाओं के लिए बुर्किनी पहनना किया अनिवार्य

सीरियाई सरकार ने महिलाओं के लिए सार्वजनिक समुद्री तटों पर जाने के लिेए ड्रेस कोड लागू किया है। इसके तहत महिलाओं को बुर्किनी पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

syria interim government women dress code burkinis in public beaches

सीरियाई सरकार ने महिलाओं के लिए जारी किया फरमान Photograph: (ग्रोक)

दमिश्कः सीरिया की अंतरिम सरकार ने महिलाओं को लेकर एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार सार्वजनिक समुद्री तटों और स्विमिंग पूलों पर महिलाओं को 'बुर्किनी' या फिर अन्य "सभ्य" कपड़े पहनने होंगे। 

इस संबंध में सीरिया के सरकारी समाचार चैनल अल-इखबरियाह अल-सूरियाह की रिपोर्ट के मुताबिक, इन नियमों को पर्यटन मंत्रालय द्वारा लागू किया गया है। इनका उद्देश्य "सार्वजनिक सुरक्षा मानकों को बढ़ाना और सार्वजनिक शालीनता को बनाए रखना" है। 

हाई रेटिंग होटलों को मिली छूट

मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, निजी समुद्र तटों, क्लबों और पूलों के साथ-साथ चार सितारा से अधिक रेटिंग वाले होटलों को इससे छूट दी गई है। सीरिया में नई सरकार ने पहले समावेशी सरकार शासन की बात की थी लेकिन अब महिलाओं के कपड़ों से संबंधित इन नियमों को जारी करके नई बहस को जन्म दे दिया है। 

नए नियमों के अनुसार, अब सार्वजनिक समुद्री तटों पर जाने पर महिलाओं को "अधिक शालीन स्विमवियर" पहनना होगा। इनमें बुर्किनी भी शामिल है। बुर्किनी ऐसा कपड़ा होता है जो शरीर के अधिकतर भाग को ढकता है। 

मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि महिलाओं को स्विमवियर के ऊपर कवर-अप या ढीले ढाले कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि बिना उचित आवरण के समुद्री तट के बाहर यात्रा करना प्रतिबंधित है। 

पुरुषों के लिए क्या हैं नियम?

वहीं, पुरुषों को भी तैराकी शूट के अलावा शर्ट भी पहनने को कहा गया है। पुरुषों को तैराकी क्षेत्र से बाहर नंगे बदन रहने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि लोगों को ढीले कपड़े पहनने चाहिए तथा तंग कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। 

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों पर क्या कार्रवाई की जाएगी। लेकिन यह जरूर कहा गया है कि इन नियमों की निगरानी के लिए लाइफगार्ड और पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article