दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक ने किया मार्शल लॉ लगाने के कदम बचाव, इस्तीफे से इनकार

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गुरुवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे उनके खिलाफ महाभियोग और मार्शल लॉ की जांच का निष्पक्ष रूप से सामना करेंगे।

एडिट
South Korean President Eun Suk yeol defends martial law (photo- IANS)

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सूक योल (फोटो- IANS)

सोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने गुरुवार को मार्शल लॉ लगाने की अपनी घोषणा का बचाव किया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे विद्रोह के आरोपों से भी इनकार किया। उन्होंने महाभियोग और मार्शल लॉ की जांच के खिलाफ अंतिम क्षण तक लड़ने की कसम खाई। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यून ने सार्वजनिक संबोधन के दौरान कहा, "चाहे मुझ पर महाभियोग लगाया जाए या जांच की जाए, मैं इसका निष्पक्ष रूप से सामना करूंगा।"

पुलिस ने मारा था राष्ट्रपति कार्यालय पर छापा

इससे पहले पुलिस ने राष्ट्रपति कार्यालय पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि जब छापेमारी हुई तो यून राष्ट्रपति कार्यालय भवन में मौजूद नहीं थे। पुलिस ने बताया कि सोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस और नेशनल असेंबली पुलिस गार्ड्स के कार्यालयों पर भी छापे मारे गए।

यून और उनके सहयोगी वर्तमान में विद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं। राष्ट्रपति सहित से कई पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मार्शल लॉ से हिली दक्षिण कोरिया की राजनीति

दक्षिण कोरिया राजनीतिक उथल पुथल के दौर से गुजर रहा है। दरअसल राष्ट्रपति यून सूक योल ने मंगलवार (03 दिसंबर) रात को आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की, लेकिन बुधवार को संसद द्वारा इसके खिलाफ मतदान किए जाने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया।

मार्शल लॉ कुछ घंटों के लिए ही लागू रहा। हालांकि चंद घटों के लिए लागू हुए मार्शल लॉ ने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया। यून के मार्शल लॉ लगाने के कदम की विपक्षी पार्टियों के साथ ही सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी ने भी आलोचना की।

(यह कहानी आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article