नाटो के खिलाफ साइबर हमले की तैयारी कर रहा रूस: ब्रिटेन

डची ऑफ लैंकेस्टर के चांसलर पैट मैकफैडेन ने कहा कि, साइबर हमले से रूस लाखों घर की बिजली गुल कर सकता है। वह बिजली ग्रिड को बंद कर सकता है। यह वह गुप्त युद्ध है जो रूस यूक्रेन के साथ लड़ रहा है।

एडिट
Russia can cut off power to millions of homes in Britain UK warns of cyber attack on NATO

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो- IANS)

लंदन: ब्रिटेन ने रूस को लेकर एक बड़ा दावा किया है। रूस यूक्रेन के समर्थन को कमजोर करने के लिए यूनाइटेड किंगडम और अन्य नाटो सदस्यों पर साइबर हमले करने की तैयारी कर रहा है। ब्रिटिश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह दावा किया है।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, डची ऑफ लैंकेस्टर के चांसलर पैट मैकफैडेन नाटो की अगले हफ्ते होने वाले एक बैठक में यह जानकारी साझा करेंगे कि क्रेमलिन ब्रिटेन को निशाना बना सकता है और लाखों लोगों की बिजली को गुल कर सकता है।

बिजली ग्रिड को बंद कर लाखों घरों की बिजली गुल कर सकता है रूस

लैंकेस्टर हाउस में नाटो साइबर डिफेंस कॉन्फ्रेंस के लिए अपने भाषण में मैकफैडेन के इस बात पर जोर देने की उम्मीद है कि रूस अपने जियो-पॉलिटिकल एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पश्चिमी साइबर सुरक्षा, विशेष रूप से यूके की कमजोरियों का फायदा उठाने में संकोच नहीं करेगा।

लैंकेस्टर नाटो सदस्यों से अपील करेंगे कि वे खतरे की गंभीरता को कम न आंकें। मैकफैडेन ने कहा, "साइबर हमले से रूस लाखों घर की बिजली गुल कर सकता है। वह बिजली ग्रिड को बंद कर सकता है। यह वह गुप्त युद्ध है जो रूस यूक्रेन के साथ लड़ रहा है।"

भाषण में रूस की यूनिट 29155 का भी हो सकता है जिक्र

इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट मंत्री अपने भाषण में रूस की यूनिट 29155 का भी जिक्र कर सकते हैं। यह एक सैन्य खुफिया इकाई है जिस पर यूके और पूरे यूरोप में पिछले साइबर हमलों को अंजाम देने का आरोप है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक, हाल के हफ्तों में ब्रिटेन में कई काउंसिल पर साइबर हमले हुए - जिनमें से कुछ की जिम्मेदारी कथित रूप से रूस समर्थक हैकिंग ग्रुप ने ली है।

(यह आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article