'कमला हैरिस भारतीय हैं या काली?', ट्रंप की टिप्पणी पर छिड़े विवाद पर व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कम्युनिकेशन्स डायरेक्टर माइकल टायलर ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप ने मंच पर जो शत्रुता दिखाई, वही शत्रुता उन्होंने अपने पूरे जीवन में, अपने कार्यकाल के दौरान और राष्ट्रपति पद के लिए अपने पूरे अभियान के दौरान दिखाई है, वह सत्ता हासिल करना चाहते हैं।

एडिट
Is Kamala Harris Indian or black White House responded to controversy over donald Trump latest comment usa president election 2024

डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस (फाइल फोटो- IANS)

वॉशिंगटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुधवार को कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवाल उठाने से एक नया विवाद शुरू हो गया है। शिकागो के नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लैक जर्नलिस्ट्स सम्मेलन के एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने हैरिस की पहचान पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि कहा है कि क्या वह 'काली' हैं।

ट्रंप ने कहा है कि बहुत पहले से ही हैरिस अपनी पहचान को भारतीय बताती आ रही हैं लेकिन अब राजनीतिक कारणों के चलते खुद को काली कह रही हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कई सालों से वह यही जानते थे कि हैरिस की पहचान एक भारतीय के तौर पर है लेकिन अब वे अपने आप को एक काली के रूप में पेश कर रही हैं। बता दें कि जब से कमला हैरिस ने यह ऐलान किया था कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेंगी तब से ट्रंप द्वारा उन पर नीजि हमले किए जा रहे हैं।

इस टिप्पणी भी उन्ही हमलों में भी शामिल हैं। कमला हैरिस की भारतीय पहचान पर भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी ने भी उन पर हमला बोला है।

हैरिस के बारे में ट्रंप ने क्या कहा है

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनएबीजे सम्मेलन के दौरान अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवाल उठाकर विवाद खड़ा कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "कमला हैरिस हमेशा से भारतीय मूल की थीं और वह केवल भारतीय विरासत को बढ़ावा दे रही थीं। मुझे कई साल पहले तक पता नहीं था कि वह काली हैं, लेकिन बाद में वह काली बन गईं और अब वह अश्वेत के रूप में पहचानी जाना चाहती हैं।"

रिपब्लिकन के पूर्व राष्ट्रपति ने बुधवार को एनएबीजे के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि वह भारतीय हैं या काली? मैं दोनों का सम्मान करता हूं, लेकिन वह स्पष्ट रूप से नहीं करतीं।"

व्हाइट हाउस ने ट्रंप की टिप्पणी पर क्या कहा है

व्हाइट हाउस ने ट्रंप की टिप्पणियों पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इसे "अपमानजनक" बताया है। इस पर बोलते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि किसी को भी किसी की पहचान तय करने का अधिकार नहीं है। बता दें कि प्रेस सचिव की पद पर आसीन होने वाली कैरिन जीन-पियरे एक पहली अश्वेत महिला हैं।

ट्रंप के बयान पर माइकल टायलर ने क्या कहा

कमला हैरिस के अभियान के कम्युनिकेशन्स डायरेक्टर माइकल टायलर ने बुधवार को एक बयान में कहा, "डोनाल्ड ट्रंप ने मंच पर जो शत्रुता दिखाई, वही शत्रुता उन्होंने अपने पूरे जीवन में, अपने कार्यकाल के दौरान और राष्ट्रपति पद के लिए अपने पूरे अभियान के दौरान दिखाई है, वह सत्ता हासिल करना चाहते हैं।"

विवेक रामास्वामी ने क्या कहा है

कमला हैरिस पर ट्रंप की टिप्पणी के बीच विवेक रामास्वामी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपनी भारतीय जड़ों का चयनात्मक उपयोग करने के लिए विवेक ने हैरिस की आलोचना की है। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में विवेक ने दावा किया है कि हैरिस ने अपनी भारतीय पहचान को "दरकिनार" कर देने के कारण अमेरिका में रह रहे कई भारतीय-अमेरिकी इससे आहत हुई हैं।

विवेक ने आगे कहा है कि जब हैरिस पहली बार कैलिफोर्निया में चुनाव लड़ रही थीं तब उन्होंने अपनी भारतीय-अमेरिकी विरासत पर जोर दिया था। उनके अनुसार, ऐसे में अब अपनी राजनीतिक सुविधा के लिए हैरिस राष्ट्रीय मंच पर एक अलग पहचान लेकर उतर रही हैं।

चुनाव में किसकी दावेदारी है मजबूत

द इकोनॉमिस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव की रेस में अभी डोनाल्ड ट्रंप ही आगे हैं और वह एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में नजर आ रहे हैं। उनकी उम्मीदवारी उन पर हाल में हुए हमले के बाद और भी मजबूत हुई है और लोगों का रुझान उनकी तरफ बढ़ गया है।

कौन हैं कमला हैरिस?

कमला हैरिस पहली अश्वेत महिला और एशियाई अमेरिकी हैं जिन्होंने उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है। वह जमैकन पिता और एक भारतीय मां की बेटी हैं, दोनों ही अमेरिका में प्रवासी हैं।

हैरिस ने एक यहूदी-अमेरिकी से शादी की है, इसके बावजूद उन पर यहूदी-विरोधी होने का भी आरोप लगते आ रहा है। सीनेटर के रूप में हैरिस कांग्रेसनल ब्लैक कॉकस की सदस्य थीं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article