जर्मनी में दक्षिणपंथी प्रदर्शन के बीच चाकू से हमला, पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर घायल किया

एडिट
Man attacked with knife in Germany, many people injured (Photo-X, Video Grab)

जर्मनी में शख्स ने चाकू से किया हमला, कई लोग घायल (फोटो- X, वीडियो ग्रैब)

बर्लिन: जर्मनी की पुलिस ने बताया है कि उन्होंने दक्षिण-पश्चिम जर्मन शहर मैनहेम (Mannheim) में एक दक्षिणपंथी प्रदर्शन पर हमला करने वाले एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस का कहना है कि वे अभी इस बारे में पूरा विवरण नहीं दे सकते हैं कि शहर के केंद्रीय मार्कटप्लात्ज चौराहे पर प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए लोगों को कितनी चोटें आई हैं। घटना स्थानीय समय के अनुसार दिन में 11.30 बजे के करीब हुई। घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार इस्लाम विरोधी कार्यकर्ता 59 साल के माइकल स्टुअरजेनबर्गर की ओर से उसी स्थान से प्रसारित एक लाइवस्ट्रीम वीडियो में नजर आता है कि वे एक छोटी भीड़ को संबोधित करने की तैयार कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने हमला किया। हमले से घायल होने वाले में माइकल स्टुअरजेनबर्गर भी शामिल हैं। मैनहेम पुलिस ने एक बयान में कहा, 'हमलावर के खिलाफ फायरआर्म का इस्तेमाल किया गया।' एक बचाव हेलीकॉप्टर वहां मौजूद था। घटना के बाद क्षेत्र में ट्राम सेवा को रोक दिया गया था।

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में नजर आता है कि एक दाढ़ी वाला शख्स चौराहे पर लोगों पर चाकू से हमला करता है। इनमें से एक के पैर में गहरी चोट लगी है। स्टुअरजेनबर्गर जो खुद को इस्लाम के आलोचक पत्रकार के तौर पर बताते हैं, वे कई इस्लाम विरोधी संगठनों के सदस्य रहे हैं। इसमें पेगिडा आंदोलन (PEGIDA) भी शामिल है जो विशेष रूप से पूर्वी जर्मनी के शहरों में नियमित ऐसे मार्च आयोजित करता है।

वायरल हो रहे फुटेज में एक पुलिसकर्मी को हमलावर को गोली मारते हुए भी देखा जा सकता है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि आम लोगों के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है। मैनहेम शहर में लगभग 300,000 लोगों की आबादी है। यह फ्रैंकफर्ट के दक्षिण में स्थित है। रिपोर्टों के अनुसार सिटीजन्स मूवमेंट पैक्स यूरोपा (बीपीई) नाम के संगठन द्वारा यूरोप में बढ़ते इस्लामवाद के खिलाफ एक विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी से ठीक पहले ये हमला किया गया।

हमले का मकसद साफ नहीं

इस घटना पर एक ऑनलाइन बयान में पुलिस ने कहा कि वे पीड़ितों की संख्या या चोटों की गंभीरता के बारे में तुरंत विवरण नहीं दे सकते। हालांकि, स्थानीय समाचार पत्र 'मैनहाइमर मोर्गन' ने एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से कहा कि घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों में से एक को गंभीर चोटें आईं। बाद में डीपीए समाचार एजेंसी ने बताया कि अधिकारी की सर्जरी हो रही है।

मुखर इस्लाम आलोचक स्टुअरजेनबर्गर को इस कार्यक्रम में बोलना था जो उनके 'ओपन आइज' दौरे का एक हिस्सा है। वहीं, मैनहेम के मेयर क्रिश्चियन स्प्रैच ने कहा कि हमले के बाद वह 'हैरान' हैं। दक्षिणपंथी रुझान वाले मेयर ने लोगों से आग्रह किया कि वे जांचकर्ताओं के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हमले के पीछे के उद्देश्यों के बारे में अटकलें न लगाएं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article