ओमान में मस्जिद के पास गोलीबारी, 6 लोगों की गई जान, हमले में एक भारतीय की भी मौत की पुष्टि

गोलीबारी को लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए और स्थानीय समाचारों पर नजर रखनी चाहिए। हमारे नागरिक स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

एडिट
Israeli women applying for gun permits triples to 42,000 after Hamas attack

प्रतिकात्मक फोटो (फोटो- IANS)

मस्कट: ओमान की राजधानी मस्कट की एक मस्जिद के पास हुई गोलीबारी में एक भारतीय समेत छह लोगों की जान चली गई है। रॉयल ओमान पुलिस के अनुसार, यह गोलीबारी राजधानी मस्कट के वादी कबीर इलाके में हुई है।

इस फायरिंग में पाकिस्तान के चार नागरिकों की भी मौत हुई है। हालांकि यह गोलीबारी क्यों हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। खबर लिखने तक घायलों की संख्या 30 बताई जा रही है।

ओमान जैसा देश जहां पर क्राइम रेट काफी कम है, इस तरह की घटनाएं काफी कम होती है। घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आ रहे है जिसमें लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा है कि गोलीबारी में शामिल तीन बंदूकधारियों को मार गिराया गया है। गोलीबारी को लेकर पाकिस्तान और अमेरिका की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

घटना में पुलिसकर्मी की भी हुई है मौत

पाकिस्तानी और ओमान की अधिकारियों ने कहा है कि मरने वालों में चार पाकिस्तानियों के साथ एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में यह देखा गया है कि घटनास्थल से चिखते हुए लोग भाग रहे हैं। वीडियो में मस्जिद का मिनार दिख रहा है और गोलियों की भी आवाजें सुनाई दे रही है।

ओमान में भारतीय दूतावास ने क्या कहा है

ओमान में भारतीय दूतावास ने कहा है कि मस्कट की एक मस्जिद में होई गोलीबारी में एक भारतीय की भी मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है। सोशल मीडिया एक्स के पोस्ट में भारतीय दूतावास ने गंभीर संवेदना व्यक्त करते हुए मरने वालों के परिवारों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही है।

पाकिस्तान ने क्या कहा है

गोलीबारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे इस हमले से दुखी हैं। ओमान में पाकिस्तान के राजदूत इमरान अली ने कहा है कि जिस मस्जिद के पास गोलीबारी हुई है वहां पर ज्यादातर दक्षिण एशियाई प्रवासी आते हैं। उन्होंने कहा है कि ओमान में चार लाख पाकिस्तानी रहते हैं।

अमेरिका ने जारी किया अलर्ट

मस्कट में स्थित अमेरिकी दूतावास ने गोलीबारी को लेकर अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। दूतावास ने कहा है कि "अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए और स्थानीय समाचारों पर नजर रखनी चाहिए। हमारे नागरिक स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।"

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article