लेबर पार्टी के पूर्व सांसद, बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ़्तार

नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण करने वाले ग्रूमिंग गैंग की राष्ट्रीय स्तर पर जाँच कराने की माँग को संसद में ठुकराने के कुछ दिन बाद ही पूर्व लेबर सांसद का ऐसे मामले में गिरफ्तार होने से पार्टी की किरकिरी हो रही है।

एडिट
ex british mp Ivor Caplin

ex british mp Ivor Caplin (file photo)

ब्रिटेन की लेबर पार्टी के पूर्व सांसद इवोर कैप्लिन (Ivor Caplin) को नाबालिग बच्चे के यौन शोषण के आरोप में ब्राइटन शहर से गिरफ्तार किया गया है। एक नागरिक संगठन ने इवोर का स्टिंग ऑपरेशन किया था। इवोर 1997 से 2005 तक लेबर पार्टी के सांसद रहे थे। 

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इवोर को एक नाबालिग बच्चे के साथ अशोभनीय चैट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नागरिक संगठन द्वारा इवोर के स्टिंग का वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया गया था जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इवोर ने उनपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।

बीते कुछ समय से ब्रिटेन में नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का मुद्दा गरम है। हजारों नाबालिग लड़कियों का सुनियोजित तरीके से यौनशोषण करने वाले ग्रूमिंग गैंग को लेकर ब्रिटेन के संसद से सड़क तक बहस जारी है। 

खुद इवोर ने इस बहस में हिस्सा लेते हुए अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की आलोचना की थी। एलन मस्क ने ब्रिटिश संसद में उस संशोधन प्रस्ताव का समर्थन किया था जिसमें नाबालिग बच्चों की ग्रूमिंग की राष्ट्रीय स्तर पर जाँच करने की माँग की गयी थी। लेबर पार्टी ने कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद द्वारा प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ वोट किया था। लेबर पार्टी के पास ब्रिटेन की संसद में इस समय दो-तिहाई बहुमत है।

इवोर की गिरफ्तारी के बाद एलन मस्क ने उनपर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि "अब पता चला कि लेबर पार्टी ने जाँच के खिलाफ मतदान क्यों किया! वे दोषी हैं"

66 वर्षीय इवोर शादीशुदा हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह यहूदी लेबर मूवमेंट के सभापति भी रहे हैं। बीबीसी न्यूज के अनुसार राजनीति में आने से पहले वे मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करते थे।

ब्रिटिश मीडिया के अनुसार इवोर को पिछले साल मई में लेबर पार्टी से गम्भीर आरोपों के चलते निष्कासित कर दिया गया था। हालाँकि यह नहीं बताया गया कि उनके खिलाफ क्या आरोप थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article