Friday, October 17, 2025
Homeविश्वइजराइल-हमास युद्धविराम के लिए मध्यस्थता कोशिशें क्यों हैं स्थगित? कतर ने बताई...

इजराइल-हमास युद्धविराम के लिए मध्यस्थता कोशिशें क्यों हैं स्थगित? कतर ने बताई वजह

दोहाः  कतर ने कहा कि हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम के लिए मध्यस्थता के प्रयास फिलहाल स्थगित रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद बिन मोहम्मद अल अंसारी ने यह जानकारी दी। अंसारी ने मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, “कतर ने दोनों पक्षों के वार्ता की मेज पर लौटने के लिए गंभीरता दिखाने तक मध्यस्थता प्रयासों को स्थगित रखा है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अंसारी ने कहा कि निलंबन ‘केवल मध्यस्थता प्रक्रिया पर ही लागू होता है’, जबकि क्षेत्रीय संचार और सहयोग निरंतर जारी है।

कतर का दोनों देशों के बीच तनाव कम करने पर ध्यान केंद्रित

मध्यस्थता के निलंबन के बावजूद, अल अंसारी ने गाजा के लिए तनाव कम करने और मानवीय सहायता के लिए कतर की निरंतर प्रतिबद्धता जोर दिया। उन्होंने कहा, “अधिकारी अपने समकक्षों के साथ दैनिक संचार में लगे हुए हैं…गाजा में जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने और लेबनान में चल रहे तनाव कम करने में सहायता करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।”

7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी ग्रुप हमास ने इजराइल में बड़ा हमला किया था। हमास के हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था। इसके बाद यहूदी राष्ट्र ने फिलिस्तीनी ग्रुप के कब्जे वाली गाजा पट्टी में सैन्य अभियान शुरू किया था। इजराइली हमलों ने गाजा में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है और हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हुई है।

एक साल से अधिक समय से हो रहा युद्ध

इजराइल-हमास युद्ध को शुरू हुए एक साल से भी अधिक समय हो चुका है। इस दौरान एक संक्षिप्त संघर्षविराम हुआ जिसमें लगभग 105 बंधकों को रिहा किया गया था। कुछ बंधकों को इजरायली सैनिकों ने भी बचाया।

बाइडेन प्रशासन पिछले साल से इजरायल और कतर तथा मिस्र सहित अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों के साथ संघर्ष विराम समझौते पर काम कर रहा है, जिसमें बंधकों की रिहाई भी शामिल है। पिछले महीने मिस्र में मध्यस्थों की बैठक के बाद संघर्ष विराम समझौते के प्रयासों में रुकावट आई।

(यह आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

 

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा