Friday, October 17, 2025
Homeभारतदिल्ली की दंगा प्रभावित सीटों पर क्या हैं चुनावी नतीजे?

दिल्ली की दंगा प्रभावित सीटों पर क्या हैं चुनावी नतीजे?

नई दिल्लीः दिल्ली में अब तक आए नतीजों के मुताबिक, 11 साल से सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। वहीं, बीजेपी का 27 साल का सूखा समाप्त हो गया है। आम आदमी पार्टी के लिए यह करारी हार साबित हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 4089 वोट से हराया है। इसके अलावा मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा भी आप के कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। हालांकि कालकाजी सीट से आतिशी सिंह ने चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। 

2020 का दिल्ली दंगा

दिल्ली ने साल 2020 में दंगों का दंश झेला था। इसमें दिल्ली की चार विधानसभा सीटें आती हैं। इन दंगा प्रभावित सीटों में तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की बढ़त बनाई हुई है। वहीं, एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने बढ़त हासिल की है। 

मुस्तफाबाद विधानसभा

दिल्ली चुनाव में मुस्तफाबाद की सीट सबसे ज्यादा चर्चित रही है। इस सीट पर भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान पर उतारा था। इस सीट पर एआईएमआईएम ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को उतारा था। मोहन सिंह बिष्ट ने इस सीट से करीब 50 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं ताहिर हुसैन इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, आप उम्मीदवार अदील अहमद खान दूसरे स्थान पर रहे हैं। 

करावल नगर विधानसभा
यह सीट भी सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में से एक थी। इस सीट पर भाजपा ने कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया था। आम आदमी पार्टी से मनोज कुमार त्यागी चुनावी मैदान में थे। इस सीट पर कपिल मिश्रा ने 23 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। 

कपिल मिश्रा ने 23 फरवरी 2020 को एक विवादित भाषण दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने की धमकी दी थी। इस भाषण पर विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि इसी वजह से दिल्ली में दंगे भड़के। दिल्ली में हुए दंगों में कम से कम 53 लोगों की मौत हुई थी। 

हालांकि शुरुआती चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा दिल्ली दंगों का उल्लेख करने से बचती रही। लेकिन चुनाव के अंत में एक फरवरी को अमित शाह ने अपने बयान में दिल्ली दंगों के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया था। 

घोंडा विधानसभा

दंगा प्रभावित सीटों में एक सीट यह भी थी। इस सीट पर भाजपा से अजय महावर चुनावी मैदान में थे तो वहीं आप से गौरव शर्मा ताल ठोक रहे थे। कांग्रेस की तरफ से भीष्म शर्मा चुनावी मैदान में थे। इस सीट पर भी भाजपा के अजय महावर ने 26 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। 

सीलमपुर विधानसभा
इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चौधरी जुबैर अहमद ने करीब 42000 हजार वोटों से जीत दर्ज की। बीजेपी ने इस सीट से अनिल गौड़ को उतारा था। अनिल गौड़ इस सीट पर दूसरे स्थान पर रहे हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटें मिली हैं जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाता खोलने में असफल रही। 

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा