अपनी सीट भी हार जाने के बाद अरविंद केजरीवाल क्या करेंगे?

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 11 साल बाद दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गयी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद भी नई दिल्ली विधान सभा से प्रवेश सिंह वर्मा से चुनाव हार गये।

AAP की करारी हार! क्या अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक भविष्य खतरे में? दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी ने बहुमत के साथ सरकार बनाई, जिससे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। अब सवाल उठता है कि केजरीवाल का अगला कदम क्या होगा? क्या वे विधायक बनेंगे या राज्यसभा जाने की कोशिश करेंगे?

दिल्ली चुनाव का नतीजा

दिल्ली विधान सभा की कुल 70 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटों पर जीत मिली है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 22 सीटों से संतोष करना पड़ा। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों पर जीत की जरूरत होती है। भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में करीब 27 साल बाद वापसी की है। दिल्ली में भाजपा की आखिरी मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज थीं। उसके बाद लगातार तीन बार कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रहीं जिन्हें हराकर अरविंद केजरीवाल केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।  

वर्ष 2013 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को महज 28 सीटों पर जीत मिली थी मगर उन्होंने कांग्रेस की मदद से सरकार बनायी थी। वह सरकार ज्यादा दिन नहीं चली और 2015 में फिर से चुनाव हुए तो उनकी पार्टी को 67 सीटों पर प्रचण्ड जीत मिली और केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2020 में फिर से उनकी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली और वे लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। 

दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 के कुछ महीने पहले अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी सिंह दिल्ली की सीएम बनीं। इस्तीफे से पहले अरविंद केजरीवाल कई महीने तक शराब घोटाले से जुड़े मामले में कई   

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article