Homeभारतवाराणसी: मान मंदिर घाट के पास टक्कर के बाद पलटी नाव, 60...

वाराणसी: मान मंदिर घाट के पास टक्कर के बाद पलटी नाव, 60 से अधिक लोग थे सवार

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना में लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई। दो नाव की टक्कर के बाद यह दुर्घटना हुई। इन दोनों नाव पर 60 से ज्यादा लोग सवार थे। 

यह घटना वाराणसी के मान मंदिर घाट के सामने गंगा पार के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, नाव में सवार सभी यात्री ओडिशा के रहने वाले हैं। वे नाव में सवार होकर गंगा नदी के दर्शन कर रहे थे। तभी एक बड़ी नाव और छोटी नाव की आपस में टक्कर हो गई। राहत यह रही कि नाव में सभी सवार लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और जल पुलिस द्वारा सभी लोगों को बचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर सवार लोग ओडिशा के रहने वाले हैं। एनडीआरएफ और जल पुलिस ने सभी लोगों को बचा लिया है, एक शख्स को चोट लगी है। जिसका तुरंत ही उपचार किया गया।

सभी लोग बचाए गए

एक अन्य चश्मदीद ने भी पुष्टि की कि 60 लोग नाव पर सवार थे। तभी बड़ी नाव ने छोटी नाव को टक्कर मार दी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सभी लोगों को बचा लिया गया है।

वाराणसी के एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. एस. चिनप्पा ने बताया कि गंगा नदी में दो नावों के बीच टक्कर हुई थी। बड़ी नाव में 58 लोग सवार थे, जबकि छोटी नाव पर छह लोग मौजूद थे। बड़ी नाव ने छोटी नाव को टक्कर मारी थी, जिसके कारण छह लोग पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवानों ने सभी को सकुशल बचा लिया है, जिनमें दो लोगों को मामूली चोट आई है। साथ ही नाव के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर समाचार एजेंसी आईएएनएस फीड द्वारा प्रकाशित है।

IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version