Sunday, October 19, 2025
Homeभारतमहाराष्ट्रः महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी में दो गिरफ्तार

महाराष्ट्रः महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी में दो गिरफ्तार

नई दिल्ली: मुंबई की दक्षिण रीजन साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अश्लील और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

फेसबुक पेज “राजकरण महाराष्ट्राचे” पर रूपाली चाकणकर को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक पोस्ट बार-बार शेयर किए गए। इसके बाद महिला आयोग ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस में दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने बीएनएस की धारा 78, 79, 351(3), 351(4) और 61(2) के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत मामला दर्ज किया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान आकाश दिगंबर दलवे (30) और अविनाश बापू पुकाले (30) के रूप में हुई है। दलवे को मोहोल से गिरफ्तार किया गया, जबकि पुकाले को पुणे जिले के उरुली कंचन से हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरगांव कोर्ट में पेश किया गया।

इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा