Thursday, October 16, 2025
Homeविश्वथाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के व्यस्त बाजार में ताबड़तोड़ गोलीबारी, कम से...

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के व्यस्त बाजार में ताबड़तोड़ गोलीबारी, कम से कम 6 की मौत

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक बाजार में सोमवार को एक शख्स द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने फायरिंग में चार सुरक्षा गार्ड को मार दिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। स्थानीय रिपोर्टों में बताया गया है कि यह घटना शहर के चतुचक जिले के ओर टोर कोर बाजार में हुई।

रिपोर्टों के अनुसार गोलीबारी के बाद संदिग्ध ने आत्महत्या कर ली। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश में लगी है। साथ ही सामूहिक गोलीबार के इस मामले के थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हाल में सीमा संघर्षों से कथित संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में हमलावर बंदूक लेकर घूमता नजर आ रहा है। एक अन्य कथित वीडियो में बैंकॉक में गोलीबारी की घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है। हालांकि, अभी इन वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार बैंकॉक के बैंग सू जिले के उप पुलिस प्रमुख वोरापत सुकथाई ने बताया, ‘पुलिस अभी इस घटना के मकसद की जांच कर रही है। अभी तक यह सामूहिक गोलीबारी की घटना प्रतीत हो रही है।’

विनीत कुमार
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा