Thursday, October 16, 2025
Homeविश्वटेक्सास में बाढ़ से तबाही, 82 की मौत; डोनाल्ड ट्रंप कर सकते...

टेक्सास में बाढ़ से तबाही, 82 की मौत; डोनाल्ड ट्रंप कर सकते हैं दौरा

टेक्सासः अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ के चलते मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्वाडालूप नदी में बाढ़ के चलते बहुत से लोग बह गए जिनकी तलाश अभी भी जारी है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टेक्सास का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, अधिकारियों को उनकी तैयारियों और गति पर सवालों का सामना करना पड़ रहा है। 

मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 82

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 82 हो गई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही केर काउंटी में हुई है। यहां पर 28 बच्चों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के मुताबिक, राज्य में 41 लोगों के लापता होने की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि लापता हुए लोगों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि कैंप मिस्टिक की लापता हुई 10 लड़कियों की तलाश अभी भी जारी है। 

डोनाल्ड ट्रंप कर सकते हैं दौरा

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ से बचे लोगों ने इसे “मौत की काली दीवार” बताया है। लोगों ने कहा कि उन्हें इसके लिए कोई आपातकालीन जानकारी नहीं मिली। वहीं, इस बात की जांच की जा रही है कि नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुबह 4 बजे से पहले चेतावनी क्यों नहीं दी गई और उन्हें घर खाली करने के लिए क्यों नहीं कहा गया। 

डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास बाढ़ पीड़ितों के लिए आपदा घोषणापत्र भी हस्ताक्षर किए। यह एक भयानक घटना है, बिल्कुल भयानक। इसलिए हम कहते हैं, भगवान उन सभी लोगों को आशीर्वाद दें जिन्होंने इतनी मुश्किलों का सामना किया है, और भगवान टेक्सास राज्य को आशीर्वाद दें।” ट्रंप शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दौरा भी कर सकते हैं। 

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा