Thursday, October 16, 2025
Homeसाइंस-टेकTesla प्रमुख एलन मस्क ने दो महीने में गंवाए सात लाख करोड़

Tesla प्रमुख एलन मस्क ने दो महीने में गंवाए सात लाख करोड़

टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (Spaceex) कंपनी के प्रमुख एलन मस्क को साल के शुरुआती दो महीने में सात लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मस्क की नेट वर्थ 351 बिलियन डॉलर यानी करीब 30 लाख 70 हजार करोड़ रुपये है। 

एलन मस्क साल 2021 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। हालांकि, इस साल के दो महीनों में मस्क ने करीब 81 बिलियन डॉलर यानी सात लाख करोड़ गंवाए हैं।

स्पेसएक्स के 42 प्रतिशत शेयर

एलन मस्क की संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा उनकी कंपनी स्पेसएक्स का है। इस कंपनी में मस्क के 42 प्रतिशत शेयर हैं। ये शेयर एक ट्रस्ट के माध्यम से उनके पास हैं। दिसंबर 2024 तक स्पेसएक्स की कुल संपत्ति 350 बिलियन डॉलर यानी करीब 30 लाख 61 हजार करोड़ रुपये थी। इस हिसाब से इस कंपनी में उनकी भागीदारी 136 बिलियन डॉलर 11 लाख 89 हजार करोड़ रुपये है। 

टेस्ला के भी शेयर एलन मस्क के पास हैं। इस कंपनी का 13 प्रतिशत हिस्सा मस्क के पास है। टेस्ला की कीमत 28 फरवरी के मुताबिक 942.37 बिलियन डॉलर यानी  82 लाख 42 हजार करोड़ रुपये के करीब है। ऐसे में मस्क के पास टेस्ला में कुल योगदान 120 बिलियन डॉलर यानी करीब 10 लाख 49 हजार करोड़ रुपये है। 

एक्स में हिस्सेदारी

सोशल मीडिया ऐप एक्स में भी मस्क की 79 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हालांकि इस प्लेटफॉर्म की संपत्ति में 69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट साल 2022 के बाद से दर्ज की गई है जबसे मस्क ने इसे खरीदा था।

फिडेलिटी ग्रोथ फंड द्वारा निर्धारित मूल्य के अनुसार, इसे 44 बिलियन डॉलर में खरीदा गया था। एक्स में ट्रंप की हिस्सेदारी 8.06 बिलियन डॉलर की है। 

एक्स एआई, द बोरिंग कंपनी, न्यूरालिंक जैसी कंपनियों में भी एलन मस्क की हिस्सेदारी है। इन कंपनियों की कीमत क्रमशः 22.6 बिलियन डॉलर, 3.33 बिलियन डॉलर और 2.07 बिलियन डॉलर है। 

डोज से नहीं लेते सैलरी

मस्क ने बार-बार यह दावा किया है कि वह अमेरिका में नए बनाए गए विभाग डोज से सैलरी नहीं लेते हैं। गौरतलब है कि डोज यानी सरकारी दक्षता विभाग ट्रंप प्रशासन के अंतर्गत सरकारी खर्चों में कटौती के उद्देश्य से लाया गया है। 

ब्लूमबर्ग के अनुसार, अलग-अलग जगहों पर उनकी देनदारियां 23.2 बिलियन डॉलर की है। ऐसे में मस्क की सभी संपत्तियों को मिलाकर वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। भले ही 2025 की शुरुआत में उन्हें नुकसान हुआ हो। 

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग सबसे अधिक संपत्ति के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। जुकरबर्ग के पास कुल संपत्ति 236 बिलियन डॉलर यानी करीब 20 लाख 64 हजार करोड़ रुपये है। 

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। बेजोस के पास कुल संपत्ति 232 बिलियन डॉलर यानी 20 लाख 29 हजार करोड़ रुपये है। 

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा