उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। इसकी राजधानी लखनऊ है। क्षेत्रफल के मामले में भी यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसकी सीमा भारत के उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्य से मिलती है। हरियाणा और दिल्ली से भी यूपी की सीमा लगती है। वहीं नेपाल से भी यूपी की सीमा लगी हुई है।