शारदा सिन्हा
शारदा सिन्हा बिहार की एक लोकप्रिय गायिका थीं। उन्होंने कई भाषाओं में गीत गाए। इसमें मैथिली, भोजपुरी के अलावे हिन्दी फिल्मों के गाने भी शामिल हैं। बिहार में छठ पूजा के इनके गीत विशेषकर खूब लोकप्रिय रहे हैं। 1952 में बिहार के सुपौल में जन्मीं शारदा सिन्हा के छठ पूजा के गीत पिछले कई वर्षों से एक अलग पहचान लिए हैं। शारदा सिन्हा का निधन 5 नवंबर 2024 को 72 साल की उम्र में हो गया।