टैग: जाकिर नाइक

जाकिर नाइक विवादित इस्लामिक उपदेशक है। उस पर कट्टरता को बढ़ावा देने और युवाओं को आतंकवाद की ओर प्रेरित करने जैसे गंभीर आरोप हैं। भारत में वह इन मामलों में वॉन्टेड है। साल 2016 में वह भारत से भाग गया था और उसे मलेशिया ने नागरिकता दे दी थी। उसके तार ढाका में 2016 में हुए बम धमाके और श्रीलंका में 2019 में ईस्टर संडे पर हुए धमाकों से भी जुड़ने की बात कही जाती है।