टैग: जल संकट

जलवायु परिवर्तन के बीच आज की दुनिया में जल संकट यानी पीने के पानी की कमी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। ऐसी जगहें जहां कभी पानी का संकट नहीं हुआ करता था, आज वे भी इसकी जद में आ रही हैं। साल दर साल बढ़ती बाढ़ की समस्या, बढ़ते समुद्र स्तर, सिकुड़ते बर्फ के मैदान, जंगल की आग और सूखे आदि की समस्या भी जल संकट से जुड़ी हुई है। बाढ़ और समुद्र का जलस्तर बढ़ने से भूमि और जल संसाधन खतरे में है। पीने के पानी दूषित हो रहे हैं। पानी की बढ़ती मांग ने जल संकट को और भी गहरा दिया है। ऐसे में जानकार मानते हैं कि प्राकृतिक बर्फ की रक्षा करना, वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट जल का फिर से उपयोग आदि कुछ ऐसे रास्ते हैं, जिससे पानी को बचाया जा सकता है।