टैग: व्लादिमीर पुतिन

व्लादिमीर पुतिन एक रूसी राजनेता और मौजूदा समय में रूस के राष्ट्रपति हैं। वे साल 2012 से लगातार इस पद पर बने हुए हैं। इससे पहले पुतिन 1999 से 2008 तक रूस के राष्ट्रपति रहे थे। साल 2008 से 2012 के बीच में रूस के प्रधानमंत्री रहे। राजनीति में आने से पहले पुतिन करीब 16 साल तक सोवियत यूनियन की खुफिया एजेंसी केजीबी के अधिकारी के तौर पर काम करते रहे थे। 1991 में पुतिन ने राजनीति में आने के लिए केजीबी में लेफ्टिनेंट कर्नल पद से इस्तीफा दे दिया था। पुतिन का जन्म 7 अक्टूब 1952 को लेनिनग्राद, सोवियन यूनियन (अब सेंट पीटर्सबर्ग, रूस) में हुआ था।