टैग: टी20 विश्व कप

टी20 विश्व कप 2007 से आयोजित किया जाता रहा है। पहले संस्करण में भारतीय टीम चैम्पियन बनी थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तब फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी। इस इवेंट को आईसीसी की ओर से आयोजित किया जाता है। साल 2007 से 2016 तक ये हर दो साल में आयोजित कराया जाता रहा है। इसके बाद 2020 में कोरोना महामारी की वजह से इसे टाला गया और 2021 में आखिरकार टूर्नामेंट आयोजित हो सका। इसके बाद 2022 में यह इवेंट आयोजित हुआ और अब अगला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज और अमरिका में आयोजित होगा।