टैग: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी इटली में जन्मी एक भारतीय राजनेता हैं। उनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को एक रोमन कैथोलिक परिवार में हुआ। बाद में वे पढ़ाई के लिए लंदन गईं, जहां उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी से सोनिया गांधी की शादी 1968 में हुई और इस तरह वे भारत आईं। 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी न चाहते हुए भी राजनीति में उस समय उतरीं जब कांग्रेस कई तरह की मुश्किलों से गुजर रही थीं। 1998 में उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली और 2004 में उनके नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर केंद्र में सत्ता में वापसी करने में कामयाब रही। उन्होंने 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया और इसके बाद राहुल गांधी को यह जिम्मेदारी मिली। हालांकि, राहुल ने 2019 में अध्यक्ष पद छोड़ दिया। इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। साल 2023 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद वे इस जिम्मेदारी से मुक्त हुईं।