टैग: संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता- निर्देशक, संगीतकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विधु विनोद चोपड़ा के सहायक निर्देशक के रूप में की थी। वे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अल्युमिनाई रहे हैं। उनका बीच का नाम लीला अपनी माँ को ट्रिब्यूट देने के लिए रखा। उन्होंने 1999 में एसएलबी फिल्म्स नाम से प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। उनकी फिल्मों की खास बात यह होती है कि उनकी फिल्मों के सेट बेहद शानदार और महंगे होते हैं। 2015 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें कई बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है जिसमें से फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘ब्लैक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल है। उन्हें कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।