टैग: सैम पित्रोदा

सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। कभी राजीव गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले पित्रोदा को
भारतीय सूचना क्रांति का अग्रदूत भी कहा जाता है। 80 के दशक में भारत की दूरसंचार और प्रौद्योगिकी क्रांति की नींव रखने में उनका अहम योगदान है। पित्रोदा भारत के दूरसंचार आयोग के संस्थापक और पहले अध्यक्ष भी रहे हैं। दूरसंचार आयोग का नाम 2018 में बदलकर डिजिटल संचार आयोग कर दिया गया। सैम पित्रोदा का जन्म 4 मई 1942 को ओड़िशा के तितलागढ़ में हुआ था और वे गुजराती परिवार से आते हैं। फिलहाल वे शिकागो में रहते हैं।