टैग: राहुल गांधी

राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी भारत के प्रमुख राजनीतिक घरानों में से एक ‘नेहरू-गांधी’ परिवार से आते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ। इनकी एक छोटी बहन प्रियंका गांधी भी हैं और वे भी राजनीति में सक्रिय हैं। राहुल गांधी की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। ‘फ्लोरिडा’ के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में राहुल गांधी ‘कला स्नातक’ की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। साल 2004 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ते हुए विजयी हासिल किया। हालांकि, कांग्रेस के हाल के दिनों में खराब प्रदर्शन और लगातार पतन को लेकर उनकी भूमिका पर भी सवाल उठते रहे हैं।