टैग: मनु भाकर

भारत के हरियाणा राज्य से आने वाली मनु भाकर शीर्ष महिला निशानेबाजों में से एक हैं। झज्जर में जन्मीं मनु भाकर ने 14 साल की उम्र में शूटिंग के खेल में अपना करियर बनाने का फैसला किया था। यह साल था 2016, जब रियो ओलंपिक खत्म ही हुआ था। इसके बाद मनु ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। पेरिस ओलंपिक (2024) में उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इसके बाद उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही मनु भाकर आजाद भारत के इतिहास में एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी बन गईं।