टैग: मेनका गांधी

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे दिवंगत संजय गांधी की पत्नी हैं। संजय गांधी की मृत्यु और फिर गांधी परिवार में हुए कुछ विवाद के बाद वे इस परिवार अलग हो गई थीं और राजनीति में उतर गईं। वे पशु अधिकार कार्यकर्ता भी हैं। अभी वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वे 2014 से 2019 तक नरेंद्र मोदी की सरकार में महिला और बाल कल्याण मंत्री भी रहीं। मेनका गांधी ने पहला लोकसभा चुनाव 1984 में अमेठी से लड़ा। हालांकि, राजीव गांधी के खिलाफ उन्हें बड़े हार का सामना करना पड़ा। 1989 के आम चुनाव में मेनका गांधी ने पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता। वे तब वी. पी. सिंह की जनता दल पार्टी में थीं।