टैग: मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे एक भारतीय राजनेता हैं और कर्नाटक से आते हैं। वे अक्टूबर 2022 से भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। बतौर अध्यक्ष उनका चयन कांग्रेस के अंदरूनी चुनाव से हुआ। अध्यक्ष पद के हुए चुनाव में खरगे के खिलाफ शशि थरूर खड़े थे। हालांकि वे बड़े अंतर से हार गए। मल्लिकार्जुन खरगे का जन्म 21 जुलाई 1942 को कर्नाटक के बीदर जिले के वरावट्टी में हुआ था। वे 2020 में कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। खरगे लगातार 9 बार (1972, 1978, 1983, 1985, 1989, 1994, 1999, 2004, 2008, 2009) में विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। हालांकि 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।