टैग: महात्मा गांधी

महात्मा गांधी को भारत के राष्ट्रपिता के तौर पर भी जाना जाता है। भारत की आजादी के अहिंसा की राह अपनाने वाले गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1859 को गुजरात के पोरबंदर मे हुआ था। अन्याय के खिलाफ अहिंसक विरोध के उनके सिखाये हुए सबक को पूरी दुनिया आज भी याद करती है। 1914 में उन्होंने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में नस्ली भेदभाव के खिलाफ मोर्चा खोला और फिर भारत लौटने के बाद देश की आजादी के अभियान में जुट गए। असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन ये कुछ ऐसे बड़े आंदोलन थे, जो गांधी के नेतृत्व में शुरू हुए और ब्रिटिश सरकार के लिए बड़ी परेशानी का सबब बने। 30 जनवरी 1948 को हिंदू कट्टरपंथी नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी।