टैग: लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष हैं और 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे यूपीए सरकार में 2004 से 2009 तक भारत के रेल मंत्री भी रहे। लालू प्रसाद का जन्म 11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज में हुआ था। जेपी आंदोलन से राजनीति में आने वाले लालू अपने भाषणों और बोलचाल की शैली के लिए हमेशा लोगों के बीच चर्चित रहे हैं। हालांकि, 1997 के बहुचर्चित चारा घोटाला के मामले में वे दोषी पाए गए हैं सजायाफ्ता हैं। 1997 में गिरफ्तारी से पहले उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री पद सौंप दिया था। इसी दौरान लालू ने जनता दल से अलग होकर उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल बनाया। 2005 तक राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रहीं।