टैग: लेबर पार्टी

लेबर पार्टी (Labour Party) यूनाइडेट किंगडम की एक राजनीतिक पार्टी है। पार्टी की विचारधारा का झुकाव मध्य-वामपंथ की ओर माना जाता है। साल 1922 से ब्रिटेन में हुए हर चुनाव में लेबर पार्टी या तो सत्ता पर काबिज रही है या फिर आधिकारिक विपक्षी पार्टी बनती रही है। साल 2024 के चुनाव में पार्टी को एक बार फिर ऐतिहासिक जीत मिली है। पार्टी 14 साल बाद 2024 में ब्रिटेन की सत्ता पर काबिज हुई है। लेबर पार्टी मुख्य रूप से कामगार यूनियन और शहरी वर्किंग क्लास का प्रतिनिधित्व करने का दावा करती है।