टैग: झारखंड

झारखंड राज्य 15 नवंबर 2000 को बिहार के बंटवारे के बाद अस्तित्व में आया। झारखंड की सीमा उत्तर में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओडिशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल से लगती है। रांची इस राज्य की राजधानी है जबकि जमशेदपुर राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर है। झारखंड में कुछ अन्य प्रमुख शहर और औद्योगिक केंद्र धनबाद, बोकारो और हजारीबाग हैं।