टैग: जवाहर लाल नेहरू

जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक जाने-माने वकील थे। 15 साल की उम्र में जवाहर लाल नेहरू पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए। भारत लौटने के बाद 1912 से वे सीधे राजनीति और भारत की आजादी की मुहिम में जुट गए। आजादी के बाद वे 15 अगस्त, 1947 से 27 मई 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।