टैग: इंदिरा गांधी

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को हुआ था। इंदिरा गांधी भी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। उन्होंने इकोले नौवेल्ले, बेक्स (स्विट्जरलैंड), इकोले इंटरनेशनेल, जिनेवा, पूना और बंबई में स्थित प्यूपिल्स ओन स्कूल, बैडमिंटन स्कूल, ब्रिस्टल, विश्व भारती, शांति निकेतन और समरविले कॉलेज, ऑक्सफोर्ड जैसे प्रमुख संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की। इंदिरा गांधी भी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। उनका विवाह 26 मार्च 1942 को फिरोज गांधी से हुआ। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश में इमरजेंसी लगाए जाने का विवाद भी जुड़ा है। हालांकि, इसके अलावा उन्होंने कई ऐसे मजबूत फैसले भी लिए जिसकी वजह से उन्होंने अपनी पहचान एक कड़े प्रशासक और दमदार महिला के तौर पर स्थापित की। इन फैसलों में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पाकिस्तान से युद्ध और बांग्लादेश की नींव, पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम जैसी बातें शामिल हैं।